TEST : Elementary Mathematics Test – 20
1.
X,Y और Z तीन छात्र हैं। X को Y से 40 प्रतिशत अधिक और Z से 20 प्रतिशत कम अंक प्राप्त हुए हैं। यदि Y को 480 अंक प्राप्त हुए, तो Z को कितने अंक प्राप्त हुए हैं?
2.
एक व्यक्ति एक वस्तु खरीदता है और उसे 20 प्रतिशत की हानि पर बेच देता है। यदि वह उस वस्तु को 30 प्रतिशत कम मूल्य पर खरीदता और उसे 125 रुपए अधिक मूल्य पर बेचता, तो वह 50 प्रतिशत का लाभ अर्जित करता है। वस्तु का क्रय मूल्य कितना है?
3.
7 + 5 - 2 × (7 + 89) - 94 ÷ 2 + (33 ÷ 3 + 9 × 2 - 7) ÷ 11 का मान ज्ञात कीजिए।
4.
एक वस्तु का अंकित मूल्य और विक्रय मूल्य क्रमशः 7600 रुपए और 6688 रुपए है। छूट प्रतिशत कितना है?
5.
12, 8 और 24 का महत्तम समापवर्तक क्या है?
6.
यदि एक परिवार द्वारा उपभोग की जाने वाली किराने की वस्तु के मूल्य में 25% की वृद्धि होती है, तो इसकी खपत में कितने प्रतिशत की कमी होनी चाहिए, ताकि इस मद पर व्यय को अपरिवर्तित रखा जा सके?
7.
राकेश, महेश और पुनीश मिलकर 20 मिनट में एक कुर्सी बना सकते हैं। राकेश और महेश मिलकर इसे 25 मिनट में बना सकते हैं। पुनीश को अकेले उस कुर्सी को बनाने में कितना समय लगेगा?
8.
किसी धनराशि पर 5 वर्षों के लिए साधारण ब्याज, मूलधन के 20 प्रतिशत के बराबर है। कितने वर्षों में ब्याज मूलधन के बराबर हो जाएगा?
9.
48 cm त्रिज्या वाले एक अर्धगोले को पिघलाकर 8 cm त्रिज्या वाली कितनी गोलाकार गेंदें बनाई जा सकती हैं?
10.
किसी धनराशि पर 8 वर्षों के लिए 10 प्रतिशत वार्षिक की दर से साधारण ब्याज 8000 रुपए है। उसी धनराशि पर 3 वर्षों के लिए 10 प्रतिशत वार्षिक की दर (वार्षिक रूप से संयोजित) से चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा?
11.
एक व्यक्ति ने एक रुपए में 20 पेन की दर से कुछ पेन खरीदे और उन्हें एक रुपए में 15 पेन की दर से बेच दिया। लाभ प्रतिशत कितना है?
12.
किसी वस्तु पर 10 प्रतिशत की छूट प्रदान करने के बाद भी 10 प्रतिशत का लाभ होता है। यदि कोई छूट न दी जाए, तो लाभ प्रतिशत कितना होगा?
13.
42 × 3 + 25 × 3 - 14 ÷ 7 × 5 का मान कितना है?
14.
निम्न में से वह न्यूनतम संख्या कौन-सी है, जो 27, 36, 56, 12 और 10 से पूरी तरह विभाज्य हो?
15.
एक कक्षा के 14 विद्यार्थियों की औसत आयु 17 वर्ष है। यदि उस कक्षा में 32 वर्ष की आयु का एक नया विद्यार्थी शामिल होता है, तो इन 15 विद्यार्थियों की औसत आयु कितनी होगी?
16.
तीनों संख्याओं का योग 123 है। यदि पहली और दूसरी संख्या के बीच का अनुपात 3 : 4 है और दूसरी और तीसरी संख्या के बीच का अनुपात 3 : 5 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
17.
तीन संख्याओं का अनुपात 6: 8: 9 है। यदि तीनों संख्याओं का योग 460 है, तो तीनों संख्याओं में सबसे बड़ी संख्या कौन-सी है?
18.
एक नाव एक समान चाल से 54 km की दूरी तय करती है। यदि नाव की चाल में 3 km/hr की वृद्धि कर दी जाए, तो समान दूरी तय करने में उसे 3 घंटे कम लगेंगे। नाव की मूल चाल कितनी है?
19.
M के किस मान के लिए 58524M, 9 से विभाज्य है?
20.
एक कक्षा में 40 प्रतिशत लड़के हैं और लड़कियों की संख्या 54 है। कक्षा में लड़कों की संख्या कितनी है?