TEST : Elementary Mathematics Test - 19
1.
750 - 350 ÷ 7 + 43 × 5 का मान कितना है?
2.
तीन अलग-अलग संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य 120 है। निम्नलिखित में से कोन-सा उन संख्याओं का महत्तम समापवर्तक नहीं हो सकता है?
3.
अनिल और बलबीर एक कार्य को 3 दिन में पूरा कर सकते हैं। उन्होंने एक साथ कार्य करना शुरू कर दिया, लेकिन 2 दिन बाद अनिल घायल हो गया। बलबीर को कार्य को समाप्त करने में 2 दिन अधिक लगे। बलबीर अकेले उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
4.
वह छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए जिससे 35280 को विभाजित किये जानें पर भागफल एक पूर्ण वर्ग हों।
5.
एक आदमी एक निश्चित दूरी का आधा भाग 45 km/hr की चाल से तय करता है। वह शेष दूरी का 40 प्रतिशत भाग 8 km/hr की चाल से तय करता है और अंत में बाकी दूरी 24 km/hr की चाल से तय करता है। पूरी यात्रा के दौरान उसकी औसत चाल कितनी है?
6.
25 संख्याओं का औसत 150 है। इसमें एक और संख्या जोड़ने पर नया औसत 160 हो जाता है। वह नई संख्या क्या है?
7.
P, Q तथा R का औसत भार 58 kg है1 यदि P और Q का औसत भार 54 kg तथा Q और R का औसत आर 48 kg है, तो Q का भार ज्ञात कीजिएI
8.
15% और 10% की दो क्रमिक छूटों के समतुल्य एकल छूट ज्ञात कीजिए।
9.
दो संख्याओं का अनुपात 3 : 5 हैl यदि उनका गुणनफल 3375 है, तो दोनों संख्याओं का योग कितना है?
10.
साधारण ब्याज पर एक धनराशि 2 वर्ष में 1320 रुपए और 3 वर्ष में 1380 रुपए हो जाती है। वार्षिक ब्याज दर कितनी है?
11.
18, 24 और 36 का लघुत्तम समापवर्त्य ज्ञात कीजिए।
12.
एक व्यापारी अपनी वस्तु का मूल्य, क्रय मूल्य से 40 प्रतिशत अधिक अंकित करता है। वह इस पर कुछ छूट देता है और 10 प्रतिशत का लाभ अर्जित करता है। छूट प्रतिशत कितना है?
13.
एक वस्तु का अंकित मूल्य और विक्रय मूल्य क्रमशः 2450 रुपए और 1960 रुपए है। वस्तु पर छूट प्रतिशत कितना है?
14.
एक शंकु की ऊंचाई 24 cm है और इसके आधार की त्रिज्या 10.5 cm है। शंकु का आयतन कितना है?
15.
यदि A1, A2 से 19 गुना अधिक है, तो A2, A1 से कितने प्रतिशत कम है?
16.
यदि दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक 47 है और उनका योग 188 है तो वे दोनों संख्याएं ज्ञात कीजिए।
17.
एक मूलधन चक्रवृद्धि ब्याज की एक निश्चित दर (वार्षिक चक्रवृद्धि) पर ऋण पर दी जाती है। 1 वर्ष के अंत में धनराशि 1150 रुपए और 2 वर्ष के अंत में 1322.5 रुपए है। मूलधन कितना है?
18.
L की आय, M की आय से 30 प्रतिशत अधिक है और M की आय, N की आय से 20 प्रतिशत अधिक है। N की आय L की आय से (लगभग) कितने प्रतिशत कम है?
19.
सरल कीजिए:
15 - 6.3 ÷ 7 + 3 × 1.3 - 2
20.
यदि D:E = 3:2 और D - E = 9 है, तो D + E का मान ज्ञात कीजिए।