TEST : Elementary Mathematics Test – 32
1.
3 वर्ष पहले पति, पत्नी और उनके एक बच्चे की औसत आयु 27 वर्ष थी तथा 5 वर्ष पहले पत्नी और उसके एक बच्चे की औसत आयु 20 वर्ष थी। पति का वर्तमान आयु क्या है?
2.
श्याम 10 दिनों में एक काम का 3/5 भाग पूरा कर सकता है। राखी श्याम से 1.5 गुना दक्ष है। राखी अकेले उसी काम को कितने दिनों में पूरा करेगी?
3.
एक शर्ट का अंकित मूल्य उसके क्रय मूल्य का दोगुना है। 20 प्रतिशत लाभ अर्जित करने के लिए, छूट प्रतिशत कितना होना चाहिए?
4.
यदि रमन अपनी सामान्य गति से 30 प्रतिशत कम गति से यात्रा करता है, तो वह 15 मिनट देरी से पहुँचेगा। उसके द्वारा सामान्यतः कितना समय लिया जाता है?
5.
एक संख्या को 28% बढ़ाने पर परिणाम 320 प्राप्त होता है। संख्या ज्ञात कीजिए।
6.
पाँच क्रमागत विषम संख्याओं का औसत 21 है। इन पाँच संख्याओं में सबसे बड़ी संख्या कौन-सी है?
7.
एक निश्चित राशि पर 12 प्रतिशत की वार्षिक दर से (3/2) वर्ष और (7/2) वर्ष के लिए साधारण ब्याज का अंतर रु. 1920 है। राशि कितनी है?
8.
अनिल अपनी आय का 30 प्रतिशत एक स्कूल को दान करता है और शेष राशि का 70 प्रतिशत अपने बैंक में जमा करता है। यदि उसके पास अब 9765 रुपये हैं, तो अनिल की आय कितनी है?
9.
एक घनाकार कमरे में रखी जा सकने वाली सबसे लंबी छड़ की लंबाई 8√ 3 सेमी है। घन का आयतन कितना है?
10.
टॉम और जेरी मिलकर एक घर को 9 दिनों में पेंट कर सकते हैं। यदि टॉम अकेले उसी घर को 15 दिनों में पेंट कर सकता है, तो जेरी को अकेले घर को पेंट करने में कितना समय लगेगा?
11.
एक मेज 8500 रुपये में खरीदी जाती है और 8000 रुपये में बेची जाती है। हानि प्रतिशत कितना है?
12.
17000 रुपये की राशि 22 प्रतिशत की वार्षिक दर से 1 वर्ष के लिए चक्रवृद्धि ब्याज पर (वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि) उधार दी जाती है। यदि ब्याज की चक्रवृद्धि अर्धवार्षिक रूप से की जाती है, तो कितना अधिक ब्याज प्राप्त होगा?
13.
सरलीकृत कीजिए : 30 ÷ (2 × 3) + 2
14.
यदि p ∶ q = 6 ∶ 5 है, तो (6p + 5q) ∶ (6p - 5q) का मान कितना है?
15.
60 मीटर लंबे एक बिजली के तार को 5 मीटर के बराबर खंडों में काटा जाता है। खंडों की संख्या ज्ञात कीजिए।
16.
पिछले साल नील ने दो घड़ियाँ खरीदी थीं। इस साल उसने उन्हें ₹15,000 प्रति वस्तु में बेच दिया। एक घड़ी पर उसे 25% का लाभ हुआ और दूसरी पर उसे x% की हानि हुई। यदि उसका कुल हानि ₹2000 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
17.
यदि किसी वस्तु का अंकित मूल्य 2500 रुपये है और विक्रय मूल्य 2000 रुपये है। छूट प्रतिशत कितना है?
18.
25 × 4 - 22 ÷ 11 × 7 + 4 × 3 का मान कितना है?
19.
यदि x = (3/8)y और y = (3/4)z है, तो x : y : z का मान क्या है?
20.
यदि 3x + y = 19 और x + 3y = 1 है, तो y का मान ज्ञात कीजिए।