TEST : Elementary Mathematics Test – 18
1.
4 संख्याओं का औसत 52 है। प्रथम दो संख्याओं का औसत अन्य दो संख्याओं के औसत का तीन गुना है। प्रथम दो संख्याओं का योग कितना है?
2.
यदि किसी टेबल का विक्रय मूल्य उसके क्रय मूल्य का 25 प्रतिशत है, तो हानि प्रतिशत कितना है?
3.
एक मूवी टिकिट के मूल्य में 18% की वृद्धि की गई। टिकट के मूल्य में वृद्धि होने से दर्शकों की संख्या 25% कम हो गई। आय पर कितना प्रभाव पड़ेगा?
4.
एक व्यक्ति पहले 11 km की दूरी 60 मिनट में और अगले 22 km की दूरी 30 मिनट में तय करता है। पूरी यात्रा के दौरान उसकी औसत चाल कितनी है?
5.
पीतल में तांबे और जस्ते का अनुपात 25 : 12 है। 370 kg पीतल में तांबे की कितनी मात्रा होगी?
6.
एक कुर्सी का अंकित मूल्य 5000 रुपए है। 10 प्रतिशत और x प्रतिशत की दो क्रमागत छूट देने के बाद, कुर्सी 3150 रुपए में बेची जाती है। x का मान क्या है?
7.
छः दोस्तों की औसत ऊंचाई 144 cm है। 150 cm की ऊंचाई वाला एक लड़का समूह छोड़ देता है। समूह की नई औसत ऊंचाई ज्ञात कीजिए।
8.
दो संख्याएं 11 : 13 के अनुपात में हैं। यदि उनका महत्तम समापवर्तक 7 है, तो संख्याएं ज्ञात कीजिए।
9.
क्रय मूल्य और विक्रय मूल्य के बीच का अंतर 264 रुपए है। यदि लाभ प्रतिशत 33 प्रतिशत है, तो विक्रय मूल्य कितना है?
10.
यदि 18 आदमी एक काम को 13 दिनों में पूरा कर सकते हैं, तो 54 आदमी उसी काम को कितने दिनों में पूरा करेंगे?
11.
यदि एक निश्चित धनराशि साधारण ब्याज पर 8 वर्ष 6 माह में स्वयं की तीन गुना हो जाती है, तो वार्षिक ब्याज की दर कितनी होगी?
12.
एक गोले की त्रिज्या 4.2 cm है, गोले का आयतन कितना है?
13.
एक वस्तु का अंकित मूल्य 28500 रुपए है और इसका विक्रय मूल्य 15675 रुपए है। छूट प्रतिशत कितना है?
14.
A और B अकेले-अकेले तौर पर एक काम को क्रमशः 20 दिन और 60 दिन में पूरा कर सकते हैं। उन्होंने एक साथ काम शुरू किया लेकिन A ने कुछ दिनों के बाद काम छोड़ दिया और B ने शेष काम 12 दिनों में पूरा किया। काम की शुरुआत से कितने दिनों के बाद A ने काम छोड़ दिया?
15.
20 आदमी और 15 लड़के किसी कार्य को 10 दिन में कर सकते हैं। 25 आदमी और 10 लड़के उसी कार्य को 9 दिन में कर सकते हैं। आदमियों और लड़कों द्वारा किए गए दैनिक कार्य का अनुपात जात कीजिए।
16.
सरल कीजिए : 17 - 4 × (5.4 ÷ 9) +6 × 1.9
17.
यदि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित हो रहा है, तो 30 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से कितनी धनराशि 2 वर्ष में 9464 रुपए हो जाएगी?
18.
यदि किसी संख्या में से 25 घटा दिया जाए तो वह संख्या स्वयं की 50 प्रतिशत हो जाती है। वह संख्या क्या है?
19.
880 + 41 ÷ 14 × 84 - 26 का मान कितना है?