TEST : Elementary Mathematics Test – 15
1.
यदि x का 16% = y का 24% है, तो x का 24% कितना है?
2.
रु 2,50,000 की धनराशि 12% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर डेढ़ वर्ष के लिए निवेश की जाती है। अर्ध-वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि होने और वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि होने पर प्राप्त होने वाले मिश्रधनों में कितना अंतर होगा?
3.
b/a = 1/2 तो (a-b)/(a+b) = ______
4.
A और B की आयु का योग 42 वर्ष है। 3 वर्ष पहले A की आयु B से 5 गुना थी। A और B की वर्तमान आयु के बीच अंतर ज्ञात कीजिए।
5.
उस समलंब चतुर्भुज की ऊँचाई कितनी होगी, जिसकी समांतर भुजाओं की लंबाइयों का योग 9.5 cm और क्षेत्रफल 57 cm² है?
6.
एक दुकानदार एक वस्तु पर इतना मूल्य अंकित करता है कि अंकित मूल्य पर 15% की छूट देने के बाद भी उसे 19% का लाश प्राप्त हो। हालांकि एक ग्राहक को उस वस्तु पर 15% के बजाय 18% की छूट दी गई, इस स्थिति में दुकानदार द्वारा अर्जित प्रतिशत लाभ कितना होगा?
7.
पांच अंकों की सबसे बड़ी संख्या और छह अंकों की सबसे छोटी संख्या के बीच क्या अंतर है?
8.
यदि 3x + y = 19 और x + 3y = 1 है, तो y का मान ज्ञात कीजिए।
9.
कोई दुकानदार प्रत्येक वस्तु पर 20% और 10% की क्रमिक छूट देता है। रु 500 के अंकित मूल्य वाली कोई वस्तु ग्राहकों के लिए कितने मूल्य पर उपलब्ध होगी?
10.
एक परीक्षा में उपस्थित होने वाले कुल छात्रों में 45% लड़कियां थीं। इस परीक्षा में 75% लड़के और 80% लड़कियां उत्तीर्ण हुईं और 144 लड़कियां अनुत्तीर्ण रहीं। अनुत्तीर्ण होने वाले लड़कों की संख्या कितनी थी?
11.
10 श्रमिक 10 दिनों में 900 पुस्तकें बाइंड करते हैं। तो 12 दिनों में 660 पुस्तकों को बाइंड करने के लिए कितने श्रमिकों की आवश्यकता होगी?
12.
किसी व्यक्ति और एक 230 m लंबी ट्रेन के बीच की दूरी 115 m है। यदि वह व्यक्ति 9 km/h की चाल से ट्रेन की ओर आ रहा है तो 60 km/h की चाल से चल रही ट्रेन उस व्यक्ति को कितने समय (sec में) में पार कर लेगी?
13.
एक व्यापारी ने 4000 रुपये का सामान खरीदा। आधा माल 10% लाभ पर बेचा गया। शेष माल कितने प्रतिशत लाभ पर बेचा जाए ताकि कुल लाभ 25% हो?
14.
5 अंकों की वह बड़ी से बड़ी संख्या कौन सी है, जिसे 3, 5, 6 और 9 से विभाजित करने पर शेषफल क्रमशः 1, 3, 4 और 7 प्राप्त होते हैं।
15.
प्रथम चार विषम संख्याओं का औसत क्या है?
16.
किसी परीक्षा में छात्रों के एक समूह के औसत प्राप्तांक 58 हैं। सबसे मेधावी 15% छात्रों के औसत प्राप्तांक 85 हैं और सबसे कमजोर 20% छात्रों के औसत प्राप्तांक 28 हैं। शेष छात्रों के औसत प्राप्तांक ज्ञात कीजिए।
17.
किसी वस्तु को रु 68 में बेचने पर एक दुकानदार को 15% की हानि होती है। 20% का लाभ प्राप्त करने के लिए उसे वह वस्तु किस मूल्य पर बेचनी चाहिए?
18.
जब एक कक्षा में 30 किलोग्राम वजन वाले छात्र के स्थान पर एक नया छात्र आता है, तो 20 छात्रों का औसत वजन 0.75 किलोग्राम बढ़ जाता है। तो एक नए छात्र का वजन कितना है?
19.
यदि 240 m लंबी ट्रेन 28 सेकंड में 250 m लंबा प्लेटफार्म पार करती है, तो ट्रेन की चाल (km/h मेँ) कितनी है?
20.
यदि 25 पुरुष एक कार्य को 36 घंटे में पूरा कर सकते हैं, तो 12 पुरुष उसी कार्य को कितने घंटे में पूरा करेंगे?