TEST : Elementary Mathematics Test – 14
1.
A एक कार्य को 72 दिनों में और B, 90 दिनों में कर सकता है। उन्होंने 30 दिनों तक एक साथ कार्य किया और फिर B ने छोड़ दिया। शेष कार्य को पूरा करने के लिए A द्वारा लिए गए दिन ज्ञात करें।
2.
8, 16, 20 और 32 से विभाज्य सबसे छोटी संख्या ज्ञात करें।
3.
40 - [20 - {14 - (16 -6 × 4- 2)}] का मान ज्ञात कीजिए।
4.
एक क्रिकेट क्लब में औसत उपस्थिति पिछले वर्ष की 5640 से गिरकर इस वर्ष 3820 हो गई। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कितने प्रतिशत कमी हुई?
5.
14cm त्रिज्या वाले एक गोले का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
6.
एक वस्तु का अंकित मूल्य उसके क्रय मूल्य से 60 प्रतिशत अधिक है। यदि उस वस्तु पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाती है, तो लाभ प्रतिशत कितना होगा?
7.
पांच संख्याओं का औसत 32 है। यदि एक संख्या हटा दी जाए, तो औसत 28 हो जाता है। हटाई गई संख्या कितनी है?
8.
एक बस, बाइक से 20% तेज चल सकती है। दोनों एक ही स्थान से, एक ही समय पर चलना शुरू करती हैं और एक ही समय पर 60 km दूर एक ही गंतव्य पर पहुंचती हैं। हालांकि रास्ते में बस 10 मिनट के लिए स्टेशनों पर रुकती है। बाइक की चाल क्या होगी?
9.
यदि 6 पेन का क्रय मूल्य, 5 पेन के विक्रय मूल्य के समान है, तो लाभ/हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
10.
10 व्यक्तियों में से, 9 व्यक्तियों ने अपने नाश्ते पर प्रत्येक ₹15 खर्च किए। दसवें व्यक्ति ने सभी लोगो के औसत व्यय से ₹9 अधिक खर्च किए। उन सभी द्वारा खर्च की गई कुल राशि ज्ञात कीजिए।
11.
एक पुस्तक 20 प्रतिशत की छूट के साथ 300 रुपए में सूचीबद्ध है। विक्रय मूल्य को 216 रुपए पर लाने के लिए कितनी अतिरिक्त छूट दी जानी चाहिए?
12.
A और B के मासिक आय में अनुपात 5 : 6 तथा मासिक व्यय में अनुपात 3 : 4 है। यदि वे क्रमशः ₹ 1800 तथा ₹ 1600 का बचत करते है, तो B का मासिक आय ज्ञात कीजिए।
13.
3 वर्ष पहले पति, पत्नी और उनके एक बच्चे की औसत आयु 27 वर्ष थी तथा 5 वर्ष पहले पत्नी और उसके एक बच्चे की औसत आयु 20 वर्ष थी। पति का वर्तमान आयु क्या है?
14.
140 m और 160 m लंबी दो ट्रेनें समानांतर लाइनों पर एक 40 km/h की चाल से और दूसरी 50 km/h की चाल से एक- दूसरे की ओर दौड़ रही हैं। जिस क्षण वे दोनों ट्रेनें आपस में मिलेंगी, उसके बाद कितने समय में वे एक-दूसरे को पार कर लेंगी?
15.
संख्या 8754342 में 5 का अंकित मान क्या है ?
16.
एक ठुकानदार 55 टॉफियां बेचकर 11 टॉफियों का लाभ अर्जित करता है। अर्जित लाभ का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
17.
यदि 517*324 पूर्णतया 3 से विभक्त हो, तो * के स्थान पर कौन-सा अंक होगा?
18.
यदि एक दुकानदार, Rs.80 प्रति kg और Rs.95 प्रति kg की दो प्रकार की दालों को 2 : 3 के अनुपात में मिलाता है, तो मिश्रण का औसत मूल्य क्या होगा?
19.
एक त्रिभुज की प्रत्येक भुजा की लम्बाई 12 सेमी. है। त्रिभुज की ऊँचाई क्या होगी ?
20.
2 वर्ष पहले जमा की गई ₹10,500 की राशि पहले वर्ष के दौरान 10% वार्षिक और दूसरे वर्ष के दौरान 12% वार्षिक ब्याज दर पर _____ हो जाएगी (ब्याज वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि किया जाता है)।