TEST : Elementary Mathematics Test – 13

1. 
22 शिक्षकों की औसत आयु 64 वर्ष है। उस समूह में एक नए शिक्षक को शामिल करने के बाद औसत में 1 वर्ष की वृद्धि हो जाती है। नए शिक्षक की आयु कितनी है?
2. 
(27 × 50) ÷ 25 × 5(15-14) + 800 ÷ 25 का मान ज्ञात कीजिए।
3. 
यदि कुल वस्तुओं का 70 प्रतिशत, 20 प्रतिशत के लाभ पर बेचा जाता है और शेष वस्तुओं को 10 प्रतिशत की हानि पर बेचा जाता है, तो कुल लाभ प्रतिशत कितना होगा?
4. 
20 लीटर और 36 लीटर के दो कंटेनरों में दूध और पानी का अनुपात क्रमशः 3 :7 और 7 : 5 है। यदि दोनों कंटेनरों को एक दूसरे में मिश्रित कर दिया जाए, तो दूध और पानी का अनुपात क्या होगा?
5. 
(0.5)² + (0.05)² का मान कितना है?
6. 
एक कार 108 km/h की चाल से एक निश्चित दूरी 3 घंटे में तय करती है। यदि चाल 27 km/h कम कर दी जाती है, तो कार द्वारा समान दूरी को तय में लगने वाला समय क्या होगा ?
7. 
एक पुस्तक को उसके अंकित मूल्य के 16/25 पर बेचने पर हानि होती है। पुस्तक के अंकित मूल्य और विक्रय मूल्य का अनुपात कितना होगा?
8. 
348 ÷ 29 х 15 + 156 = (?)² + 120 है, ? के स्थान पर क्या आएगा ?
9. 
6 + 2 × (9 - 4) ÷ 2 का मान ज्ञात कीजिए।
10. 
245 का 36% - 210 का 40% = 10 - ?
11. 
एक व्यक्ति साइकिल चलाकर 25 सेकंड में 150 मीटर की दूरी तय करता है। उसकी गति किमी प्रति घंटा में क्या है?
12. 
दो पाइप A और B एक टैंक को क्रमशः 20 और 30 मिनट में भर सकते हैं। यदि दोनों पाइपों का एक साथ उपयोग किया जाए तो टंकी को भरने में कितना समय लगेगा?
13. 
600 मीटर लंबी एक रेलगाड़ी, विपरीत दिशा में चल रहे एक व्यक्ति को 20 सेकंड में पार करती है। यदि रेलगाड़ी की चाल, व्यक्ति की चाल की 5 गुना है, तो रेलगाड़ी की चाल कितनी है?
14. 
एक वस्तु का विक्रय मूल्य 1690 रुपए है। यदि 35 प्रतिशत की छूट दी जाती है, तो वस्तु का अंकित मूल्य कितना था?
15. 
एक माँ और उसकी बेटी की वर्तमान आयु का अनुपात 7:1 है। चार वर्ष पहले, उनकी आयु का अनुपात 19:1 था। अब से चार वर्ष बाद माँ की आयु क्या होगी?
16. 
एक नाव धारा की दिशा में एक घंटे में 8 किमी और धारा के प्रतिकूल एक घंटे में 2 किमी चलती है। धारा की_____ किमी/घंटा गति है।
17. 
किसी धनराशि पर 20 वर्षो के लिए प्राप्त साधारण ब्याज उस धनराशि का 2/5 है। वार्षिक ब्याज दर कितनी है?
18. 
निम्नलिखित अंकों के सेट का औसत ज्ञात कीजिए:
385, 441, 876, 221, 536, 46, 291
19. 
एक आदमी एक रुपए में 35 कलम खरीदता है। 40 प्रतिशत का लाभ अर्जित करने के लिए उसे एक रुपए में कितने कलम बेचने चाहिए?
20. 
दी गई श्रृंखला में '?' के स्थान पर क्या आना चाहिए ?
9, 15, 33, 87, ?, 735, 2193