TEST : Elementary Mathematics Test – 11
1.
हितेन अपनी कलम का मूल्य 28875 रुपए अंकित करता है और कलम पर 20 प्रतिशत की छूट देने के बाद भी वह 40 प्रतिशत का लाभ अर्जित करता है। कलम का क्रय मूल्य कितना है?
2.
110, 11 और 220 के लघुत्तम समापवर्त्य और महत्तम समापवर्तक का अनुपात कितना होगा?
3.
सोहन अकेले एक काम को 18 दिनों में पूरा कर सकता है और मोहन अकेले उसी काम को 36 दिनों में पूरा कर सकता है। वे दोनों मिलकर उसी काम को कितने दिनों में पूरा करेंगे?
4.
यदि 4T = 3V = 12S है, तो T: V : S का मान कितना है?
5.
540 - 270 ÷ 5 + 34 × 2 का मान कितना है?
6.
980 में से क्या घटाया जाए कि प्राप्त संख्या 1350 के 40 प्रतिशत के बराबर हो जाए?
7.
A और B अकेले-अकेले तौर पर एक काम को क्रमशः 10, 12 और 15 दिनों में कर सकते हैं। उन तीनों ने एक साथ काम शुरू किया लेकिन B ने काम पूरा होने से 3 दिन पहले काम छोड़ दिया। काम कितने दिनों में पूरा हुआ?
8.
एक परीक्षा में, रमेश को कुछ विषयों में 85, 123, 54, 98, 63 और 45 अंक मिले। उन विषयों में रमेश के औसत अंक कितने हैं?
9.
7000 रुपए की धनराशि पर 36 प्रतिशत वार्षिक की दर से अर्धवार्षिक रूप से संयोजित दर पर 1 वर्ष के लिए चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा?
10.
एक गोले की त्रिज्या 4.2 cm है। गोले का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना है?
11.
एक कार का विक्रय मूल्य 11440 रुपए है। यदि कार को 45 प्रतिशत की छूट पर बेचा जाता है, तो कार का अंकित मूल्य कितना था।
12.
यदि सुंदर, जेठालाल से 8% वार्षिक साधारण ब्याज दर पर 45000 रुपए ऋण पर लेता है, तो पांच वर्ष के अंत में, सुंदर को कितना ब्याज देना होगा?
13.
15 संख्याओं का औसत 33 है और 33 संख्याओं का औसत 15 है। सभी संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
14.
7 + 5 - 2 × (7 + 89) - 94 ÷ 2 + (33 ÷ 3 + 9 × 2 - 7) ÷ 11 का मान ज्ञात कीजिए।
15.
एक बस अपनी समान दिशा मेँ क्रमशः 3 km/h और 5 km/h की चाल्न से चल रहे दो व्यक्तियों को पार करती है। बस पहले व्यक्ति को 10 s में और दूसरे व्यक्ति को 11 s में पार करती है। बस की चाल ज्ञात कीजिए।
16.
एक वस्तु को 1600 रुपए में बेचने पर एक व्यापारी को 20 प्रतिशत की हानि होती है। 25 प्रतिशत का लाभ अर्जित करने के लिए उसे उस वस्तु को किस मूल्य पर बेचना चाहिए?
17.
दो संख्याओं का अनुपात 3 : 1 है। उन संख्याओं के वर्गों का योग 810 है। संख्याओं का योग कितना होगा?
18.
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 9 से विभाज्य है?
19.
एक आदमी एक निश्चित मूल्य पर मोबाइल बेचकर 10 प्रतिशत का लाभ अर्जित करता है। यदि वह उस मोबाइल को दोगुने मूल्य पर बेचता है, तो लाभ प्रतिशत कितना होगा?
20.
वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए, जिससे 68, 102 और 136 को भाग देने पर, प्रत्येक स्थिति में समान शेषफल बचता है।