TEST : Elementary Mathematics Test – 21
1.
एक दुकानदार ने एक वस्तु ₹4,500 में खरीदी, और इसे 5% की हानि पर बेच दिया। इस पैसे से उसने एक अन्य वस्तु खरीदी और उसे 10% के लाभ पर बेच दिया, उसका कुल लाभ ज्ञात करें।
2.
एक टेबल फैन को रु. 2,827.06 में बेचने पर, इसे रु. 2,230 में बेचने पर होने वाली हानि से 14% अधिक लाभ मिलता है। 14% लाभ प्राप्त करने के लिए इसका विक्रय मूल्य होगा।
3.
उस छोटी से छोटी संख्या के अंकों का योग कितना है जिसे 12, 16 और 20 से विभाजित करने पर प्रत्येक मामले में 6 शेषफल बचता है और वह संख्या 9 से पूर्ण रूप से विभाज्य है?
4.
यदि किसी उधार दी गई धनराशि पर 9 महीने का साधारण ब्याज उधार दी गई धनराशि का 0.12 गुना है, तो वार्षिक ब्याज दर कितने प्रतिशत है?
5.
400 m लंबी एक वृत्ताकार दौड़ में, A और B एक ही बिंदु से एक ही समय पर क्रमशः 10 m/s और 16 m/s की चाल से चलना शुरू करते हैं। समान दिशा में दोड़ते हुए, वे आरंभ बिंदु पर पहली बार कितने समय बाद मिलेंगे?
6.
एक वस्तु को रु 3,750 में बेचने पर दुकानदार को 25% का लाभ प्राप्त होता है। यदि वस्तु को रु 300 अधिक में बेचा गया होता, तो दुकानदार का प्रतिशत लाभ कितना होता?
7.
किसी 10 सदस्यीय परिवार के सदस्यों की औसत आयु 29 वर्ष है। यदि सबसे कम आयु वाले सदस्य जुड़वाँ हैं और उनमें से प्रत्येक की आयु 5 वर्ष है, तो जुड़वाँ बच्चों के जन्म के समय परिवार के सदस्यों की औसत आयु (वर्षों में) कितनी थी?
8.
एक मशीन, एक निश्चित समयावधि में एक पुरुष की तुलना में दोगुना कार्य कर सकती है। 10 मशीनों और 5 पुरुषों को किसी कार्य को पूर्ण करने में 60 दिन का समय लगता है। 10 पुरुषों और 5 मशीनों को उसी कार्य को पूर्ण करने में कितना समय लगेगा?
9.
एक दुकानदार अपने माल पर क्रय मूल्य से 40% अधिक मूल्य अंकित करता है। उसने 60% माल अंकित मूल्य पर और शेष को अंकित मूल्य पर 65% छूट पर बेचा। पूरे संव्यवहार में उसका लाभ/हानि ज्ञात कीजिए।
10.
एक डीलर अपने माल पर क्रय मूल्य से 15% अधिक अंकित करता है। फिर वह उस पर 20% की छूट देता है। उसका हानि प्रतिशत क्या होगा?
11.
यदि दो संख्याएं, तीसरी संख्या के 12% और 48% के बराबर हैं, तो पहली संख्या दूसरी संख्या के कितने प्रतिशत के बराबर है?
12.
किसी कक्षा में छात्रों का औसत वजन 56 kg है। यदि 58 kg औसत वज़न वाले पांच और छात्र कक्षा में शामिल हो जाते हैं, तो छात्रों का औसत वजन 0.5 kg बढ़ जाता है। कक्षा में छात्रों की मूल संख्या कितनी थी?
13.
एक क्रिकेट टेस्ट मैच में, अनुज ने 15 छक्कों और 18 चौंकों की सहायता से अपना दोहरा शतक पूरा किया। उसने दोहरा शतक पूरा करने के लिए विकेटों के बीच दौड़कर कितने प्रतिशत रन बनाए?
14.
दो संख्याओं के लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF) क्रमशः 1920 और 4 हैं। उनमें से एक संख्या 60 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात करें।
15.
21 वस्तुओं का क्रय मूल्य, 15 वस्तुओं के विक्रय मूल्य के बराबर है। लाभ या हानि का प्रतिशत ज्ञात करें।
16.
4 पुरुष और 4 महिलाएं किसी कार्य को 5 दिनों में पूरा कर सकते हैं, जबकि 2 पुरुष और 5 महिलाएं उसी कार्य को 6 दिनों में पूरा कर सकते हैं। 1 महिला अकेले और 1 पुरुष अकेले उस कार्य को पूरा करने में क्रमशः कितने-कितने दिन का समय लेंगे?
17.
एक ठोस लंबवृत्तीय बेलन के आधार की त्रिज्या 10.5 cm है और इसका आयतन 5197.5 cm³ है। बेलन का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल (cm² में) ज्ञात कीजिए।
18.
5 × [6 × 2{3 × 7 ÷ ( 5 × 3)}] का मान ज्ञात करें।
19.
साधारण ब्याज पर दी गई एक धनराशि 2 वर्षों में रु 7920 और उसके बाद 5 और वर्षों के पश्चात रु 11220 हो जाती है। वार्षिक ब्याज की दर ज्ञात कीजिए।
20.
तीन संख्याओं A, B और C का अनुपात 2 : 3 : 5 है, और इन संख्याओं के वर्गों का योग 3,800 है। C का मात्र ज्ञात करें।