TEST : Elementary Mathematics Test – 16

1. 
दो संख्याओं का गुणनफल 4107 है। यदि इन संख्याओं का महत्तम समापवर्तक 37 है, तो बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।
2. 
यदि v का 63 प्रतिशत = 238 का 36 प्रतिशत, तो v का मान कितना है?
3. 
20 लीटर और 36 लीटर के दो कंटेनरों में दूध और पानी का अनुपात क्रमशः 3 :7 और 7 : 5 है। यदि दोनों कंटेनरों को एक दूसरे में मिश्रित कर दिया जाए, तो दूध और पानी का अनुपात क्या होगा?
4. 
चार संख्याएं 7: 8: 9: 10 के अनुपात में हैँ। इन संख्याओं का योग 68 है। पहली और चौथी संख्या का योग कितना होगा?
5. 
भरत एक निश्चित दूरी 4 km/h की चाल से तय करता है और उसी मार्ग से 3 km/h की चाल से वापस आता है। पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत चाल क्या होगी ?
6. 
9 क्रमागत प्राकृत संख्याओं का औसत 51 है। इन संख्याओं में सबसे छोटी संख्या कौन-सी है?
7. 
एक चुनाव में दो उम्मीदवार A और B थे। निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 90000 थी और कुल मतों का 70% मतदान हुआ था। यदि मतदान में से 60% मत A के पक्ष में डाले गए, तो B को कितने मत प्राप्त हुए?
8. 
किसी धनराशि पर 2 वर्ष के लिए 50 प्रतिशत वार्षिक की दर से चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) और साधारण ब्याज के बीच का अंतर 7200 रुपए है। वह धनराशि कितनी है?
9. 
24 रुपए प्रति किलोग्राम मूल्य वाली 32 किलोग्राम चीनी को 31 रुपए प्रति किलोग्राम मूल्य वाली 24 किलोग्राम चीनी के साथ मिलाया जाता है। मिश्रण का मूल्य कितना है?
10. 
3 वर्ष पहले पति, पत्नी और उनके एक बच्चे की औसत आयु 27 वर्ष थी तथा 5 वर्ष पहले पत्नी और उसके एक बच्चे की औसत आयु 20 वर्ष थी। पति का वर्तमान आयु क्‍या है?
11. 
राज, राहुल से 20 प्रतिशत कम कुशल है। यदि राहुल एक कंप्यूटर को 20 दिनों में बना सकता है, तो राज उसी कंप्यूटर को कितने दिनों में बना सकता है?
12. 
अंकित एक कुर्सी 25 प्रतिशत की हानि पर बेचता है। यदि वह इसे 900 रुपए अधिक में बेचता है तो उसे 5 प्रतिशत का लाभ होता है। 40 प्रतिशत का लाभ प्राप्त करने के लिए कुर्सी का विक्रय मूल्य क्या होना चाहिए?
13. 
एक ट्रेन एक स्टेशन के प्लेटफार्म को 36 सेकंड मेंपार करती हैऔर प्लेटफार्म पर खड़े एक व्यक्ति को 20 सेकंड में पार करती है। यदि ट्रेन की गति 54 किमी/घंटा है, तो प्लेटफॉर्म की लंबाई क्या है?
14. 
यदि दो मात्राओं का योग उनके बीच के अंतर के छः गुना के बराबर है, तो दोनों मात्राओं का अनुपात ज्ञात कीजिए।
15. 
एक वस्तु को ₹ 2352 में बेचने पर एक व्यक्ति को ₹ 752 का लाभ होता है। लाभ प्रतिशत कितना है?
16. 
किसी धनराशि पर 5 वर्षों के लिए साधारण ब्याज, मूलधन के 25 प्रतिशत के बराबर है। कितने वर्षों में ब्याज, मूलधन के बराबर हो जाएगा?
17. 
वह सबसे छोटा पूर्ण वर्ग कौन-सा है, जो 12 और 5 दोनों से विभाज्य है?
18. 
यदि पपीते के मूल्य में 40 प्रतिशत की वृद्धि होती है, तो पपीते की खपत में कितने प्रतिशत की कमी की जानी चाहिए ताकि पपीते पर होने वाला व्यय 10 प्रतिशत कम हो जाए?
19. 
यदि एक वस्तु के अंकित मूल्य और विक्रय मूल्य का अनुपात 3 : 2 है, तो छूट प्रतिशत कितना है?
20. 
संख्या 890076 में 7 का अंकित मान क्या है ?